News

 फिरोजाबाद।। विश्वशांति मानव सेवा समिति (vsms ngo) द्वारा शिक्षक दिवस( डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती) पर कराई गई सामान्यज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा 


 विश्वशांति मानव सेवा समिति(vsms ngo) निःशुल्क शिक्षण संस्थान शाखा गढ़ी तिवारी फिरोजाबाद के तत्वाधान में जिला आगरा एवं फिरोजाबाद की कक्षा 9वीं,10 वीं,11वीं,12वीं के कुल 120 प्रतिभागियों की सामूहिक सामान्यज्ञान प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसके परीक्षा केन्द्र निःशुल्क शिक्षण संस्थान शाखा गढ़ी तिवारी एवं ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल गढ़ी तिवारी पुलिया रहे। जहाँ बतौर केन्द्र व्यवस्थापक रहे एड0 गुड्डू निषाद एवं सोनू कुमार जी के साथ कक्ष निरीक्षक सचिन कुमार, रामदास , शुशील कुमार ,सोनवीर,सूरज कुमार जी का सहयोग रहा। परीक्षा में उड़नदस्ता टीम में भूरीसिंह,एम एस एकलव्य।परीक्षा सुबह 8 बजे से 10 बजे तक चली। परीक्षाउपरांत लगभग तीन घंटे उत्तर पुस्तिका जाँची गई। औऱ 3:10 मिनट पर परिणाम घोषित किया गया। जिसमें 35 अंकों के साथ गौरव कुमार प्रथम, 31अंकों के साथ आदित्य दूसरे व 28अंकों के साथ जितेन्द्र तीसरे स्थान पर रहे। जिनको संस्था द्वारा शील्ड एवं सम्मान पत्र के साथ विशेष पुरष्कार से पुरष्कृत किया गया। इसके साथ शीर्ष 10 प्रतिभागियों को सम्मान पत्र के साथ पैन देकर सम्मानित किया गया। परीक्षा देते समय परीक्षार्थियों में उत्साह देखने को मिला।अंत में सभी ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रचना

#खबर

समाचार