खबर
शिक्षक दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
------------------------------------------------------
अजमेर।
विलक्षणा सार्थक पहल समिति, अजायब- हरियाणा व दयानंद महाविद्यालय,अजमेर के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
दयानंद महाविद्यालय में अजमेर में आयोजित किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता दयानंद महाविद्यालय के प्राचार्य डा लक्ष्मीकांत जी व मुख्यातिथि श्री महाबीर
जी गुड्डू अंतरार्ष्ट्रीय सांस्कृतिक लोक कलाकार , क्षेत्रीय अतिरिक्त निदेशक हरियाणा कला परिषद ,हरियाणा थे।कार्यक्रम में शिक्षा, शोध,समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए विलक्षण प्रतिभाओं को 5 सितम्बर 2021को सम्मानित किया।
इसी तारतम्य में शैक्षिक,सामाजिक साहित्यिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों के लिए टांटिया विश्वविद्यालय श्री गंगानगर के हिंदी विभागाध्यक्ष डाॅ नरेश सिहाग को शिक्षक गौरव सम्मान से सम्मान पत्र स्मृति चिह्न ,अंगवस्त्र प्रदानकर सम्मानित किया गया।
इस सम्मान के लिए डाॅ सिहाग को कुलपति प्रो एम् एम् सक्सेना जी,परीक्षा नियंत्रक डॉ राजेंद्र गोदारा , रजिस्ट्रार डॉ विनोद शर्मा, डाॅ रेखा सोनी, डाॅ सुरजीत सिंह कस्बा , डाॅ राजेश शर्मा, आदि ने बधाई दी ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें