हिंदी दिवस का समाचार

 हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी सेवी सम्मानित

------------------------------------------------------------

आगरा । ऋषि ऋषि वैदिक साहित्य पुस्तकालय परिवार द्वारा हिंदी दिवस के पावन अवसर पर एक ऑनलाइन गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर देश भर के हिंदी सेवी जनों को हिंदी दीप व हिंदी ज्योति सम्मान प्रदान किये गये ।


 राजभाषा हिंदी राष्ट्रभाषा कैसे बने ? इस विषय पर शिक्षाविदों ने विस्तारपूर्वक चर्चा की । आज हिंदी पहले की अपेक्षा काफी समृद्ध व मजबूत भाषा बन चुकी है । इंटरनेट पर भी हिंदी अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है । 


बृजलोक साहित्य, कला, संस्कृत अकादमी की सहयोगी संस्था - ऋषि वैदिक साहित्य  पुस्तकालय वर्ष 2010-11 से लगातार हिंदी साहित्य की श्रीवृद्धि के लिए प्रयत्नशील है । पुस्तकालय परिवार को तमाम तरह का सहयोग डॉ. नरेश कुमार सिहाग एडवोकेट व मनभावन प्रिंटर्स का प्राप्त होता रहता है ।  पुस्तकालय संचालक - मुकेश कुमार ऋषि वर्मा के अनुसार, पुस्तकालय पूर्णत: निशुल्क संचालित हैं । कोई भी पुस्तक प्रेमी निशुल्क सत साहित्य प्राप्त कर सकता है । पुस्तकालय परिवार राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता  अभियान भी चला रहा है । सदस्य बनने पर सदस्यता परिचय पत्र निर्गत किए जाते हैं एवं पुस्तकालय द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता दर्ज कराई जाती है और भी तमाम लाभ सदस्यों को प्राप्त होते हैं ।


कुल मिलाकर हिंदी दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा ।


- कार्यकारी अध्यक्ष

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रचना

#खबर

समाचार