स्मृति शेष संत पुरुष - सौखी लाल यादव जी

 स्मृतिशेष संत पुरुष : सौखी लाल यादव जी

------------------------------------------------------

इंसान अपने सद्कर्मों से गृहस्थ जीवन में रहकर भी संत बन सकता है । उसे कपड़े रंगने, किसी भी तरह का दिखावा, आडंबर आदि करने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है । 


ऐसे ही एक गृहस्थ थे, जिन्होंने गृहस्थ रहते हुए भी एक संत का जीवन जिया । जिनका नाम सौखी लाल यादव जी था । स्मृति शेष सौखी लाल यादव जी का जन्म 5 जुलाई 1932 ई. को एक मध्यमवर्गीय किसान परिवार में हुआ था । इनके माता पिता का नाम श्रीमती सुरती देवी व श्री मल्लर यादव जी था । ये चार भाई, दो बहनों में सबसे बड़े थे । इन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा रानीगंज में पूर्ण की । इनके अंदर बचपन से ही इमानदारी, सत्य, सदाचार, सेवाभाव जैसे गुणों के प्रति अटूट प्रेम था । 1948 ई. में मैट्रिक पास हुए और उनका विवाह पार्वती देवी जी के साथ संपन्न हुआ ।


 किसान परिवार में जन्मे, पले-बड़े और कृषि को ही अपनी आजीविका का प्रमुख साधन बनाया । सौखीजी चाहते तो एक सरकारी अफसर बन सकते थे, क्योंकि उनके पास कई प्रस्ताव आये । परन्तु वे सभी सरकारी प्रस्तावों को ठुकरा कर खेती- किसानी में ही मस्त रहे। पाई -पाई का हिसाब अपने पूज्य पिता को देते थे । घर से बाहर एकांत में पशुओं के बाड़े में रहते थे  और बड़े अच्छे से पशुओं की देखभाल करते थे । छोटों के प्रति प्यार, बड़ों को सम्मान वे हमेशा देते थे । गरीब- मजदूर वर्ग के प्रति वे हमेशा सहयोग की भावना रखते थे । लोग स्नेहवश उन्हें सौखी बाबू कहकर संबोधित करते थे । 


सौखी लाल जी ने दीक्षा लेकर गृहस्थ धर्म भी पालन किया और नियमिततौर पर ध्यान-उपासना में लीन रहे । सौखी लाल जी एक ऐसे महान व्यक्तित्व हैं, जिनमें एक साथ कई विभूतियों के दर्शन किये जा सकते हैं, जैसे- कृषक, गृहस्थ,संत, समाजसेवी, सरस्वती -साहित्य साधक, चिंतक, उपदेशक आदि ।


उनकी कुछ अपनी उक्तियां -

1. मांगन भला न बाप से जौं विधि राके टेक ।

2. लक्ष्मी का बास तीन स्थानों पर स्त्री के ओठ, झाडू के नोक और डिबिया के टेम पर ।


2 मार्च 2010 ई. को आप श्री “ आब हमरा जाय देय ” कहकर परमात्मा में विलीन हो गये ।


 महान आत्मा सौखी लाल यादव जी के त्याग -तपस्या भरे जीवन पर अगर गहराई से    शोध कार्य किया जाए तो इस संसार को एक अद्भुत कृति प्राप्त हो सकती है ।


‘गृहस्थी में रहकर सन्यासी धर्म निभाया,

निबलों - बिकलों पर स्नेह लुटाया ।

न किसी से बैर न किसी से दुश्मनी -

सत्य पथ चल सब पर प्रेम बरसाया ।।


जीवन भर त्याग सदैव करते रहे,

कर्म पथ पर चलके ईश्वर भजन गाते रहे ।

वाणी सुंदर, कर्म सुंदर, धर्म सुंदर, कर्त्तव्य सुंदर -

नित-नित तपकर सोने से कुंदन बनते रहे।।’


- मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

 ग्राम रिहावली, डाक तारौली गुर्जर, फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश 283 111,

9627912535

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रचना

#खबर

समाचार