हमारी पहचान

 हमारी पहचान 

------------------


गौ, गीता, गायत्री पहचान हमारी, 

गौ सम्पूर्ण जगत की महतारी |

गौ सर्व देवों का पावन वास -

गौ की महिमा तीन लोक में न्यारी ||


गौ किसान को समृद्ध बनाती, 


घास-पूंस खाकर अमृततुल्य दुग्ध देती |

पर आज भटक रही दर - दर, 

मानवजाति गौ की महिमा आज भुलाती ||


ए मानव ! निज भूल स्वीकार कर, 

प्रकृति के कहर का खौफ खा और ड़र |

नित गौ माता की सेवा करके -

अपना घर धन और धर्म से भर ||


- मुकेश कुमार ऋषि वर्मा 

ग्राम रिहावली, डाक तारौली गुर्जर, 

फतेहाबाद, आगरा 283111

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रचना

#खबर

समाचार