खबर
लघुकथा - खबर
--------------------
मंत्रीजी घंटा बजाकर अपने पूजागृह से एक हाथ लम्बा तिलक लगाकर बाहर आये ही थे कि उनका सहायक हाँफता हुआ उनके सामने आ गया |
‘अरे! काहे हाँफत हो... आसमान फट गया क्या?’
‘साबजी - साब जी... बड़ा अनर्थ हो गया | जनपद में पुलिस ने बड़ी बर्बरता से बेचारे अनशन पर बैठे किसानों पर लाठीचार्ज किया है और सुनने में आ रहा है कि फाइरिंग भी की है |’
‘तो क्या हुआ? वो तो हमने ही आदेश दिया था |’
मंत्रीजी का जवाब सुनकर सहायक आश्चर्यचकित रह गया | वो मन ही मन सोच रहा था, ये वही पुलिस है जिसकी गुंडों से मुठभेड़ होती है तो बंदूक से गोली नहीं निकलती मुँह से ही ठाँय-ठाँय की आवाज निकालकर काम चलाना पड़ता है |
‘सुनो! ये किसानों वाली न्यूज टीवी पर आ रही है क्या?’ मंत्रीजी ने सहायक से पूछा |
‘नहीं, किसी भी न्यूज चैनल पर नहीं आ रही सिर्फ सोशल मीडिया पर ही दिखाई दे रही है | लगता है हुजूर ने सभी चैनल वालों का मुँह बंद कर दिया है, इसीलिए पाकिस्तान - पाकिस्तान खेल रहे हैं सभी चैनल वाले |’ सहायक पिलपिला सा मुँह बनाकर चमचे वाले लहजे में धीरे से बोल गया |
‘तुमने कुछ कहा’....
‘नहीं... महाराजजी मैं तो कह रहा था कि गायों को गुड़ खिलाने का समय हो गया है |’ सहायक बात बनाते हुए अपना बचाव कर गया |
मंत्रीजी समय का विशेष ध्यान रखते हुए गायों को गुड़ खिलाने के लिए चल पड़े | दोपहर को लाइव और शाम से देररात तक प्रमुख रही गायों को गुड़ खिलाने की खबर |
- मुकेश कुमार ऋषि वर्मा
ग्राम रिहावली, डाक तारौली,
फतेहाबाद, आगरा, 283111

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें