टूटती साँसें

टूटती साँसें
--------------
मैं जी रहा हूँ
एक आस लेकर
मैं जी रहा हूँ
एक प्यास लेकर
मेरी आँखों की
ज्योति हो तुम
मेरे हृदय की
धड़कन हो तुम
तुम आ जाओ
मधुमास लेकर
तुम आ जाओ
जीवन सांस लेकर
तुम देख लो आकर
जिंदगी जी रहा हूँ
कतरा - कतरा
तुम भी महसूस करो
मेरी टूटती साँसें
हृदय की रुकती गति
सच मानो -
बँधें हैं प्राण मेरे
तुम्हारी जुल्फों में
मत उड़ाना हवा में
उड़ जायेंगे हवा में
मेरा हंसता-रोता चेहरा
लेलेगा एक अजीब सी अाकृति
क्या तुम उसे देख पाओगी?
बताओ क्या देख पाओगी!
वो हृदय विदारक दृश्य सह पाओगी...

- मुकेश कुमार ऋषि वर्मा
ग्राम रिहावली, डाक तारौली,
फतेहाबाद, आगरा, 283111

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रचना

#खबर

समाचार