समाचार

विश्वा शांति मानव सेवा समिति (रजि0) की की शाखा पर बांटे लगभग  200 जोड़ी गर्म कपड़े

 निशुल्क शिक्षण संस्थान शाखा शाहदरा पर आज  अनिल जैन वरिष्ठ समाजसेवी,  वीरेंद्र कुमार जैन, उषा जैन, अक्षत जैन के द्वारा शाखा में पढ़ने वाले सभी गरीब बच्चों को  गर्म कपड़े  वितरित किए।

 और साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया ।
 संस्था के लिए तन मन धन से सहयोग कर संस्था  की सेवा करने की बात की।
 अनिल जैन जी ने पूछने पर बताया कि वे संस्था के लिए हर संभव सहायता करने का प्रयास करेंगे। विश्व शांति मानव सेवा समिति शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य कर रही है और समाज के विकास में शिक्षा का बहुत बड़ा योगदान होता है।
 अतः vsms ngo  समाज के विकास हेतु एक अच्छी नींव तैयार कर रहा है।

 गर्म कपड़े वितरण करने  हेतु  आभार व्यक्त करते हुए संस्था अध्यक्ष जय किशन सिंह व शशि स्वरूप ने सभी का आभार  व्यक्त  किया ।
 इस संस्था में पढ़ने वाले सभी बच्चों को अनिल जैन व   वीरेंद्र जैन उषा जैन द्वारा संस्था के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया ।
इस अवसर पर ऊषा बघेल,  अनीता देवी  सत्य प्रकाश भारतीय , राजकुमार लोधी राजू गोला, राकेश कुमार वर्मा ,मोहर सिंह( MS)  नितिन प्रजापति, बॉबी निषाद , मिथलेश राजपूत  कोमल बघेल राखी बघेल आदि लोग उपस्थित रहे ।




टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रचना

#खबर

समाचार