बाल कविता

बाल कविता - जाड़ा आया
---------------------------------

आया-आया जाड़ा आया
किट-किट दांत बजाता आया

सूरजजी को खूब लताड़ा
धूप रानी को भी पछाड़ा
आया-आया जाड़ा आया
किट-किट दांत बजाता आया

मांग रहा तिल-गुड़ की चासनी
और मूंगफली की दाना-दानी
ओढ़ रजाई तोड़ रहा है खाट
शूट-बूट में देखो इसके ठाट

खा-खाकर घर का किया कबाड़ा
कहो कहाँ से भरा जायेगा भाड़ा
आया-आया जाड़ा आया
किट-किट दांत बजाता आया

ठिठुरा बैठा, दुबका बैठा रामू
सर्दी-जुकाम से परेशान है श्यामू
शाल-दुशाले ओढ के निकलो बाहर
तो निश्चय ही सर्दी की होगी हार

आया-आया जाड़ा आया
किट-किट दांत बजाता आया

- मुकेश कुमार ऋषि वर्मा
ग्राम रिहावली, पो. तारौली गूजर,
फतेहाबाद, आगरा, 283111

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रचना

#खबर

समाचार