समाचार

विश्वा शांति मानव सेवा समिति (रजि0) की

 निशुल्क शिक्षण संस्थान शाखा शाहदरा पर आज  अनिल जैन वरिष्ठ समाजसेवी,   अक्षत जैन के द्वारा शाखा में पढ़ने वाले सभी गरीब बच्चों को लेखन सामग्री  के रूप में  कॉपी रबड़ पेंसिल पेन  व  नमकीन वितरित की ।

 और साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया ।
और साथ ही  आने वाले समय में सर्दी के लिए स्वेटर  वितरित करने का आश्वासन दिया । और संस्था के लिए तन मन धन से सहयोग कर संस्था  की सेवा करने की बात की।
 अनिल जैन जी ने पूछने पर बताया कि वे संस्था के लिए हर संभव सहायता करने का प्रयास करेंगे। विश्व शांति मानव सेवा समिति शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य कर रही है और समाज के विकास में शिक्षा का बहुत बड़ा योगदान होता है अतः vsms ngo  समाज के विकास हेतु एक अच्छी नींव तैयार कर रहा है।

मिष्ठान वितरण करने  हेतु अनिल जैन ,अक्षत जैन का आभार व्यक्त करते हुए संस्था अध्यक्ष जय किशन सिंह द्वारा बताया गया इस संस्था में पढ़ने वाले सभी बच्चों को अनिल जैन व  अक्षत जैन द्वारा लेखन सामग्री वितरित की गयी तथा उन्होंने संस्था के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया और साथ ही लेखन सामग्री के साथ गर्म कपड़ों  व्यवस्था करने की बात कही।
 इस अवसर पर ऊषा बघेल, ओम प्रकाश, राकेश कुमार वर्मा ,मोहर सिंह( MS)  नितिन प्रजापति, बॉबी निषाद , मिथलेश राजपूत  कोमल बघेल राखी बघेल आदि लोग उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रचना

#खबर

समाचार