रचना
हे प्रभु !
--------
जल, थल, नभ, सर्वत्र वास प्रभु तेरा,
कोटि-कोटि नमन स्वीकार करो मेरा |
सूरज, चाँद, सितारे सब तेरी कृपा के प्यारे,
हे! जगत रचइया तू न कभी किसी से हारे?
ईश्वर-अल्लाह, गॉड-गुरु तेरे रुप अनेक,
इंसानों की आँखों का धोखा, ईश्वर एक |
दु:खियों के दु:ख हरता, सबका पालन करता,
मंदिर-मस्जिद के झगड़े में मनुज लड़-मरता |
मैं यह बात प्रभु आज तक समझ न पाया,
मेरे निर्मल मन ने क्या कोई धोखा खाया?
धरती के इंसानों ने नाम बनाया, रुप बनाया,
प्रभु तुझे बाँटकर मंदिर-मस्जिद में बैठाया |
प्रभु लेकर तेरा नाम बड़े-बड़े उत्पात मचाये,
तेरी बनाई इस धरा पर लहू के दरिया बहाये |
हे प्रभु! दे दो सत् बुद्धि भटके इंसानों को ...
- मुकेश कुमार ऋषि वर्मा
ग्राम रिहावली, डाक तारौली,
फतेहाबाद, आगरा, 283111

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें