पहला प्यार

 पहला प्यार 

---------------


वो पहला प्यार 

ऑंखों में खुमार । 

बस ! एक झलक पाने को 

तरसती निगाहें 

धड़कता दिल...


गुलाबी गाल 

होंठ सुर्ख लाल ।

मीठी मुस्कान 

मेरी गीत, गजल, कविता 

मेरे सपनों का संसार...


वो मेरा प्यार 

वो पहला प्यार ।

सात जनम संग जीने मरने की ख्वाहिश

बार-बार उसकी गली से गुजरना 

ठंडी आहें भरना...


किताबों में छिपाई तसवीर 

लगने लगा बदल गई तकदीर । 

पास से उनका गुजरना 

इत्र का बरसना 

जन्नत सा एहसास...


- मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

ग्राम रिहावली, डाक घर तारौली गुर्जर, फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश,283111

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रचना

#खबर

समाचार