किसानों की आवाज
एत्मादपुर।। हक के लिए पीड़ित किसानों की हुंकार आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा मौजा रहनकलां एवं रायपुर के दर्जन भर गाँवों के किसानों ने मुआवजे की विसंगति 24 एवं 44 लाख रु/बीघे के विरोध में काम रुकवाकर दी आंदोलन की चेतावनी रहनकलां एवं रायपुर मौजे के लगभग दर्जन भर गाँवों के किसानों ने थीम पार्क, लेंड पार्सल एवं आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहित भूमि पर हो रहे कब्जे को लेकर बैठक का आयोजन किया । जिसमें किसानों ने मुख्य रूप से 2 बिन्दुओ पर जोर दिया ।। 1-अपने साथ हो रहे शौतेले व्यवहार (मुआवजे में विसंगति) 24एवं 44 लाख को एक समान करने की माँग 2-जो भूमिहीन किसान घर से बेघर हो रहे हैं। उनको पुनः बसाया जाये। किसानों द्वारा बताया गया कि पूर्व में पीड़ित किसान व किसान नेताओं के प्रतिनिधि मंडल द्वारा कलेक्ट्रेट में ADM सिटी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत में भी किसानों की माँगों का कोई सकारात्मक निष्कर्ष नहीं निकला। बैठक में पहुँचे पूर्व विधायक डॉ धर्मपाल सिंह द्वारा किसानों को आश्वस्त किया गया। कि वे हमेसा किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेंगे । विधायक ने तत्काल आगरा जिलाधिकारी से मुलाकात के लिए समय लिया।और कहा किसानों की लड़ाई/आंदोलन (धरना- प्रदर्शन ) में सदैव साथ रहूँगा । बैठक में उपस्थित सभी किसान प्रतिनिधि मंडल द्वारा जनप्रतिनिधियों रामप्रताप चौहान विधायक एत्मादपुर एवं प्रो0 एस पी सिंह बघेल सांसद आगरा के समक्ष भी अपना दर्द बयां कर सहयोग की माँग की गई । बैठक में किसान नेता मनोज शर्मा एवं बिपिन यादव, रामबाबू वर्मा, डॉ मुरारी लाल , ज्ञान सिंह, पूरन सिंह भगत जी,मोहन सिंह, राम किशन निषाद, मोहर सिंह,प्रदीप शर्मा,बीरी सिंह प्रधान , जय किशन सिंह एकलव्य , हाकिम सिंह,हेत सिंह, मवासी राम, महाराज सिंह , जय देव, मुकेश डीलर,मानसिंह,खजान सिंह , कालीचरन,पवन सिकरवार, एवरन ठाकुर, छोटेलाल,नत्थी सिंह, कालीचरन पूर्व बीडीसी, डॉ जनक सिंह,ओमप्रकाश, राजकुमार,मानिक चन्द्र, राजकुमार दीक्षित,उपेन्द्र सिकरवार,भीकेन्द्र सिंह, पप्पू , औतार सिंह, केलाश चंद्र वर्मा, शिवलाल, खेतपाल,रामप्रकाश,ताराचंद्र मील वाले, बुद्धसेन आदि सैकड़ों पीड़ित किसानों ने बैठक में सर्वसम्मति से आन्दोलन की निर्णय लिया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें