दुखद समाचार
एस एन में बैड न मिलने के कारण हुई अध्यक्ष के पिता की असमय मौत का जिम्मेदार कौन ?
*********
हाकिम सिंह पुत्र गणपति सिंह निवासी एकलव्य नगर(नगला नकटा) रहन कलां एत्मादपुर आगरा एक गरीब मजदूर थे जो एक माह से खाँसी जुकाम और बुखार से पीड़ित थे । जिसको ठीक होने के बाद जाँचों में पता चला गुर्दे की गंभीर परेशानी है। तब हड़बड़ाए जय किशन सिंह अध्यक्ष विश्वशांति मानव सेवा समिति एक गरीब पिता के 7 बच्चों में सबसे बड़े बेटे हैं । पिता के इलाज हेतु पिछले एक माह से कभी एस एन मेडिकल कॉलेज तो कभी दिल्ली एम्स के चक्कर लगा रहे हैं । किंतु कहीं भी इलाज की व्यवस्था नहीं हुई।बावजूद इसके अध्यक्ष की बायीं आँख में गंभीर परेशानी है। जब कहीं इलाज नहीं हो पाया तो मजबूरन एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया किन्तु वहाँ तो केवल पैसों की लूट के अतिरिक्त कोई लाभ ही नहीं मिला ।मरीज मल एवं पेशाब रुकने के कारण पेट फूल गया । मरीज पिछले 20 दिनों से बिना कुछ खाये रहे जिस कारण बहुत ही कमजोर हो गए । उसके बाद एक मई को एस एन जाने पर भी डॉक्टर मरीज को तड़पता हुआ देखकर भी ये बोलकर चले जाते यहाँ केवल कोरोना वालों का इलाज चल रहा है। बैड खाली नहीं है। इसी तरह एम्स वालों ने बोल दिया। उसके बाद 12 मई को जब निजी अस्पताल वालों ने हाथ खड़े कर लिए तो फिर एस एन मेडिकल में जाकर इलाज की गुहार लगाई । मरीज को एम्बुलेंस में ही तड़पता छोड़ 2 घंटे की मशक्कत के बाद मरीज को अंदर लिया । और कुछ समय बाद मृत घोषित कर दिया। इस तरह एक गरीब परिवार के मुखिया ने पूँजी एवं शासन की अनदेखी और अव्यवस्थाओं के चलते अपने परिवार को बिलखता छोड़ दिया । विचारणीय जिसका जिम्मेदार कौन है ?आखिर इसी तरह से कब चिताएं जलती रहेंगी अव्यवस्थाओं चलते ? परिवारीजन तो इसको हत्या करार दे रहे हैं। पिता का साया सर उठने के बाद परिवार का भार जय किशन सिंह पर आ पड़ा है । वो एक दम टूट चुके हैं।
रिपोर्ट:- मुकेश कुमार ऋषि वर्मा


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें