बधाई हो बधाई (कविता)

बधाई हो बधाई 
-------------------

बापू ने अलख जगाई थी |
स्वच्छता की मुहिम चलाई थी ||
रे बापू तेरी याद में ही, 
मोदी जी ने स्वच्छ भारत की ज्योति जलाई है |
बनवाये घर-घर शौचालय 
नर-नारी की इज्जत बचाई है ||
रे साथी तनिक तुम भी कदम बढाओ |
आसपास जो कचरा फैला, उसे कूड़ेदान तक पहुँचाओ ||
खा लो कसम, स्वच्छ भारत अभियान न रुकने पाये |
घर के बाहर, घर के भीतर सर्वत्र स्वच्छता हो जाये ||
सम्पत्ति अपनी हो या राष्ट्र की धरोहर 
न भेदभाव की नजर से देखो भाई |
प्लास्टिक मुक्त राष्ट्र बनायें मिलकर 
इस हेतु न हो कोई मतभेद-लड़ाई ?

बापू ने अलख जगाई थी |
स्वच्छता की मुहिम चलाई थी ||
रे बापू तेरी याद में ही, 
मोदी जी ने स्वच्छ भारत की ज्योति जलाई है |
पर कुछ ढ़ोंगियों ने मिलकर 
स्वच्छता मिशन की होली जलाई है ||
हम सबने तो ठाना था 
भारत अपना स्वच्छ बनायेंगे 
कुछ भ्रष्टाचारियों ने स्वच्छता मिशन बजट की खाई मलाई |
सरकारी खजाने की कर दी सफाई ||
ओ! गाँधी बाबा तेरी याद न उनको आई |
सभी भ्रष्टाचारियों को बधाई हो बधाई ||

- मुकेश कुमार ऋषि वर्मा 
ग्राम रिहावली, डाक तारौली, 
फतेहाबाद, आगरा, 283111

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रचना

#खबर

समाचार