काव्य रचना

यादें
-----

कभी हँसाती
कभी रूलाती
यादें!

कभी सताती
खट्टे-मीठे दिन याद दिलाती
यादें!

गुजरे दिन
दु:ख या मौज में
पल-पल की फिल्म दिखाती
यादें!

खुशी हो या
हो गम
आँसू बनकर छलक जाती
यादें!

ये नटखट
बड़ी सताती
तरह-तरह के रूप दिखाती
यादें!

कभी बचपन तो
कभी पचपन की सैर कराती
यादें!

जिंदगी के साथ-साथ चलती
यादें...

- मुकेश कुमार ऋषि वर्मा
ग्राम रिहावली, डाक तारौली गुजर,
फतेहाबाद, आगरा, 283111

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रचना

#खबर

समाचार