बाल प्रतिभा
बाल प्रतिभा : गोल्डन गर्ल अंबिका निषाद
--------------------------------------------------
कस्बा जरार के बाह तहसील, जनपद आगरा की गोल्डन गर्ल अंबिका निषाद जनपद की चमकती बाल प्रतिभा है | श्री राजपाल वर्मा (पिता), श्रीमती सीता वर्मा (माता) की ग्यारह वर्षीय पुत्री अंबिका ने इतनी छोटी सी उम्र में अपने नाम बड़े - बड़े रिकार्ड दर्ज किये हैं | देशभर में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में 100 व 400 मी. दौड़ में लगातार 4 गोल्ड मेडल जीतकर पूरे जनपद में अपने माता-पिता का नाम जन-जन तक पहुंचाकर उन्हें जो सम्मान दिलाया है | वे प्रफुल्लित हृदय से अपनी प्यारी बेटी पर गर्व करते हैं |
आज के समय में बेटियों ने भारतदेश का नाम दुनियाभर में रोशन किया है | परन्तु अपने भारत में बेटियाँ पूर्णतः सुरक्षित नहीं हैं | आये दिन दिल दहला देने वाली घटनाएं बेटियों के साथ घट रही हैं | इससे तमाम माता-पिता अपनी बेटियों को घर की चार दीवारी में कैद करने पर मजबूर हैं, इससे अनगिनत भारतीय अंबिका निषाद जैसी बाल प्रतिभायें समाज-दुनिया के सामने नहीं आ पा रही हैं |
देशभर के माता-पिताओं से मेरा आत्मिक अनुरोध है कि असामाजिक तत्वों से मुकाबला करें | पुरानी गलत परम्पराओं को तोड़ें और अपनी बेटियों की प्रतिभा को चमकायें, ताकि सैकड़ों - हजारों अंबिका निषाद राष्ट्र के नाम का, अपने माता-पिता के नाम का डंका बजा सकें |
- मुकेश कुमार ऋषि वर्मा
ग्राम रिहावली, डाक तारौली,
फतेहाबाद, आगरा, 283111

Well done, great performance, fabulous... Jiti rsho beti... Keep it up .. be healthy and happy...
जवाब देंहटाएं