रचना
भारत देश
-------------
कैसे तुम भारतवासी हो
हृदय तुम्हारा पत्थर है
निज राष्ट्र की सम्पति जलाकर
कौन सी क्रांति तुम लिख रहे हो...
भेदभाव, धर्मवाद की चलती आंधी
मानवता की आँखों से मर गया पानी
सड़के हुई सुर्ख लाल
कौन हैं वो... जिन्होंने किया देश का ये हाल...
ऋषि-मुनियों का भारत देश
आसमां से स्वर्ग खींच धरती पे लाये
वेद ऋचाएँ गा-गाकर अध्यात्म के पाठ पढ़ाये
संसार में शांति के कबूतर उढाये
शांतिप्रिय राष्ट्र में फैल रही अशांति
अखंड भारत में खण्ड़-खण्ड के स्वर सुन
रोती-विलखती होंगी सुभाष, भगत, बिस्मिल की आत्माएं
उठो-उठो हे ! भारतवीरों निज राष्ट्र बचाओ...
- मुकेश कुमार ऋषि वर्मा
ग्राम रिहावली, डाक तारौली गूजर,
फतेहाबाद, आगरा, 283111
-------------
कैसे तुम भारतवासी हो
हृदय तुम्हारा पत्थर है
निज राष्ट्र की सम्पति जलाकर
कौन सी क्रांति तुम लिख रहे हो...
भेदभाव, धर्मवाद की चलती आंधी
मानवता की आँखों से मर गया पानी
सड़के हुई सुर्ख लाल
कौन हैं वो... जिन्होंने किया देश का ये हाल...
ऋषि-मुनियों का भारत देश
आसमां से स्वर्ग खींच धरती पे लाये
वेद ऋचाएँ गा-गाकर अध्यात्म के पाठ पढ़ाये
संसार में शांति के कबूतर उढाये
शांतिप्रिय राष्ट्र में फैल रही अशांति
अखंड भारत में खण्ड़-खण्ड के स्वर सुन
रोती-विलखती होंगी सुभाष, भगत, बिस्मिल की आत्माएं
उठो-उठो हे ! भारतवीरों निज राष्ट्र बचाओ...
- मुकेश कुमार ऋषि वर्मा
ग्राम रिहावली, डाक तारौली गूजर,
फतेहाबाद, आगरा, 283111

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें