रचना

स्वागतम् नूतन वर्ष
-----------------------

कुदरत ने रंग दिखाया |
प्यारा नूतन वर्ष आया ||

फैल गयी घर-घर में,
स्नेह-मुहब्बत की लहर |
छाई उमंग हर गाँव-शहर ||

महक रहे सरसों जैसे मन |
चहक रहे जन-जन के तन ||

नये साल में अच्छाई का
हम सब मिलके प्रण करें |
निबलों-विकलों के दु:ख हरें ||

मजबूत बने विश्वास हमारा |
मिले खुशिओं भरा पिटारा ||

राष्ट्र हमारा नित करे विकास
निश्चय हर दिन हो त्यौहार |
मधुर रहे आपसी व्यवहार ||

आओ सब साथी गले मिलें |
मिलकर मंजिल की ओर चलें ||

स्वागतम् नूतन वर्ष तुम्हारा,
सुख-शांति सद् भावना |
लेकर हर घर में आना ||

- मुकेश कुमार ऋषि वर्मा
ग्राम रिहावली, डाक तारौली गूजर,
फतेहाबाद, आगरा, 283111, उ. प्र.
मो.9627912535

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रचना

#खबर

समाचार