समाचार

दो पल्सर  बाइक सवार  युवकों ने पत्रकार के  हाथ से मोबाइल छीना और फरार हो गए ।

जय किशन सिंह पुत्र श्री हाकिम सिंह निवासी गढ़ी संपत्ति रहन कलां एत्मादपुर आगरा से है ,  पत्रकारिता के साथ -2 एक NGO विश्वशांति मानव सेवा समिति( रजि0)  जिसकी निःशुल्क शिक्षण संस्थान शाखा शाहदरा में 150 बच्चे पढ़ते हैं।
उन बच्चों को पढ़ा कर पैदल -2 अपने कार्यालय  आ रहा था । पैदल  होने के कारण पीछा भी नहीं कर पाया व अंधेरा होने के कारण नंबर भी नहीं ले पाया ।

यह वारदात 30 /11/2019 शाम  7:20 pm  थाना एत्माद्दौला की है । जहां जय किशन सिंह अपने सैमसंग j2 ace  मोबाइल जिसमें 9761679184(idia),8755559467(airtel) से बात करते हुए अपने कार्यालय G-181 ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस -2 आ रहा था। उसी दौरान अशोका लीलैंड पीराखार पर दो पल्सर  बाइक सवार  युवकों ने हाथ से मोबाइल छीन लिया और वहां से फरार हो गए ।
घटना स्थल के आस पास रोड पर अंधेरे व पैदल होने के कारण  न तो पीछा कर पाया और ना ही नंबर  ले पाया ।

उक्त पत्रकार जय किशन  सिंह  एफ0 आई0 आर के  लिए थाना एत्माद्दौला गए तो छीना झपटी जैसे संगीन मामले को पुलिस महकमे द्वारा गुमसुदगी की रिपोर्ट लिख कर ठंडे बस्ते में डाल दिया गया ।

सोचने वाली बात है जब समाज के प्रहरी (पत्रकार) जो अपनी कलम से सच्चाई लिख कर समाज में  मजलूमों को इंसाफ दिलाने का काम करता है ।
उसके साथ भी पुलिस महकमा का ये रवैया क्या दर्शाता है ।
आप समझ सकते हैं, इससे इन डायरेक्ट क्राइम को बढ़ावा मिल रहा है ।
करि। क्राइम के प्रति पुलिस महकमे के इस रूखे रवैये से सिद्ध होता है , कि जो पुलिस महकमा समाज की सुरक्षा हेतु होता है , उसका तो मतलब ही उल्टा  कर  दिया।  

वास्तव में जहां ये मोबाइल छीनने की वारदात हुई है ।
वहां 15 दिन में लगभग 5 लोगों के मोबाइल छीने जा चुके हैं। जिसकी सूचना पर पुलिस महकमा केवल गुमसुदगी दर्ज कर मामला ठंडे बस्ते में डाल देते हैं ।
  पुलिस महकमे की इस बेरुखे कदम से तो मोबाइल गैंग के होशले और बुलंद हो जाएंगे । जो कि आज कल सक्रिय रूप से मोबाइल बाइक और चेन छीनने को बड़े ही शातिर ढंग से अंजाम देते हैं। बाद रही सही कसर खाकी वर्दी वाले इस तरह की बेरुखी दिखा कर कर देते हैं।इसका अंजाम क्या होगा ये आप खुद से अंदाजा लगा सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रचना

#खबर

समाचार