लेख...
हृदय गद-गद हो गया
-------------------------
पूरे देश में हर्ष की लहर है, होनी भी चाहिए क्योंकि पहली बार हैदराबाद पुलिस ने चार बलात्कारियों को कुत्ते की मौत देकर नरक की सैर कराई है | और यह काम बहुत ही क़ाबिले तारीफ़ है | कोटिश: बधाई हैदराबाद पुलिस को
.. हृदय गद-गद हो गया... बहिन डॉ. प्रियंका जी को न्याय मिल गया, अब उनकी आत्मा को शांति मिल सकेगी |
जैसा कि अपने भारत में ऐसा पहली बार हुआ है, तो कुछ प्रश्नचिन्ह उभरकर सामने आये हैं | अपने भारत में बलात्कार की घटनाएं आये दिन घटती हैं और इतनी हृदयविदारक रुप से घटती हैं कि हृदय कांप जाता है | इन घटनाओं में वे घटनायें ही हाइलाइट हो पाती हैं, जिनपर भारतीय मीडिया मेहरबान होती है | और जो घटनाएं हाईलाइट होती हैं, उनपर ही भारतीय जनता का खून खोलता है | बाकी घटनाएं तो ऐसा लगता है जैसे पडौसी मुल्क पाकिस्तान में घटी हों | खैर सब छोडिये मुख्य मुद्दे पर आते हैं |
अपने भारत वर्ष में बलात्कार के आरोप में अधिकांश राजनेता, धर्मगुरु कारागार में जा रहे हैं और बड़े आराम से पिकनिक मनाकर बाहर आ रहे हैं और कुछ वहीं रुक भी गये हैं | बाकी राजनेता जिन्होंने बलात्कार किये हैं | भारतीय जनता ने संसद भवन, विधान भवन पहुंचा दिये हैं, इनमें से किसी का कोई एनकाउंटर नहीं हुआ | हालांकि जनता इसकी मांग शुरु से करती रही है और अब आ कर हैदराबाद में उसकी मांग पूरी हुई है | लेकिन ये भारत है भैया यहाँ कुछ भी सम्भव है तो कहीं हैदराबाद में किसी बड़ी मछली को बचाने के चक्कर में इतनी बुलेटस्पीड में न्याय तो नहीं किया गया...
फिलहाल सब छोडिये... अब बलात्कारियों का यही अंजाम होगा | मैं हैदराबाद के ऐनकाउंटर का समर्थन करता हूँ |
- मुकेश कुमार ऋषि वर्मा
ग्राम रिहावली, डाक तारौली गूजर,
फतेहाबाद, आगरा, उ. प्र. 283111

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें