समाचार

पांच जनवरी को हाथरस में सपना चौधरी लगायेंगी ठुमके
----------------------------------------------------------------------
मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी हाथरस शहर में पहली बार ठुमके लगायेंगी | खुशी चैरिटेबल फाउंडेशन व खुशी इवेंट के सौजन्य से एक ग्लेमरस शॉ का आयोजन किया जा रहा है | जिसमें सपना चौधरी अपनी हंसीन अदाओं से शहर वासियों का मनोरंजन करेंगी | कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी करली गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन ने भी कमर कस ली है |

कार्यक्रम आयोजक रौनक सोलंकी ने बातचीत के दौरान बताया कि हमने अपनी सभी तैयारियां पूर्ण करली हैं | प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था के लिए जो मदद मांगी थी वह भी मिल रही है | परन्तु कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया में झूठी खबर फैलाई जा रही है कि सपना चौधरी का उक्त कार्यक्रम रद्द हो गया है | कार्यक्रम कैंसिल नहीं हुआ है | 5 तारीख को निश्चित समय पर ही होगा | किसी भी झूठी अफ़वाह पर ध्यान न दें |

आपको बतादें कि आगरा शहर में सपना चौधरी की नो एंट्री चल रही है | इसी का सहारा लेकर सोशल मीडिया पर झूठी खबर फैलाई जा रही है |

- मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रचना

#खबर

समाचार