सरस्वती ज्योति//प्रतियोगिता 16-2-2021
कविता -;"मधुमास "-;
लो आ गया मधुमास !
शीत की गागर रीत गयी,
धुंध कोहरे की बात गयी ।
नीलाम्बर में भरी उजास,
कण कण छाया उल्लास ।
लो आ गया मधुमास !
सरसों गेहूं करें आलिंगन,
गुलमोहर गेंदे करते रास ।
थिरके वसुधा रँगी परी सी ,
अम्बर बेचैन भरे उच्छ्वास ।
लो आ गया मधुमास !
अलसाई किरणें दें धूप रेशमी,
भौरें छेड़े राग शबनमी ।
कलियों की खुली पांखुरी,
तितली भौरों संग करे गुंजार ।
लो आ गया मधुमास !
महुवाई बतियाँ राग अनंत,
छितिज तक गूंजता बसंत ।
मधुबाला सी नाचै मयूरी ,
ढूंढ़ रही मन की कस्तूरी ।
दहकते पलाशों केगीत हजार
लो आ गया मधुमास !
नवगति नवलय नवाधार ,
मुदित मन गाये हरसिंगार ।
जीव जीव में अंकुर अभास ,
नीलकंठ दर्शन भरते विश्वास ।
लो आ गया मधुमास !
डॉ अर्चना प्रकाश
लखनऊ
पूर्णतः मौलिक स्वरचित व अप्रकाशित ।मो 9450264638,
पता -;डॉ अर्चना प्रकाश
फ्लैट नो 02 रॉयल -2,एल्डिको ग्रीन
अपार्ट्स गोमती नगर लखनऊ -10

अत्युत्तम!
जवाब देंहटाएं