फोटो सेसन
लघुकथा - फोटो सेेसन
----------------------------
सांसद साहब सुबह-सुबह पूरे दलबल के साथ शहर की मुख्य सड़क पर आ चुके थे | उनके आते ही सड़क पर सरकारी गार्डन का कूड़ाकरकट बिखेरा गया | सांसद जी ने एक लम्बा सा झाडू चलाना प्रारम्भ किया तो उनके देखा-देखी उनके चेले चपाटों ने भी स्वच्छता अभियान में चार चाँद लगा दिये |
तभी पीछे से आवाज आई - ‘हो गया सर हो गया’... और कैमरे शांत हो गये |
सांसद जी ने अपने निजी सहायक को कुछ इशारा किया और चमचमाती विदेशी कार से फुर्र हो गये |
इस फोटो सेसन में सहभागी सभी मीडिया कर्मी अपना-अपना लिफाफा लेकर न्यूज रुम, प्रिंट रुम की तरफ दौड़ पड़े... |
- मुकेश कुमार ऋषि वर्मा
ग्राम रिहावली, डाक तारौली,
फतेहाबाद, आगरा, 283111,उ.प्र.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें