मेरे चार मुक्तक
मेरे चार मुक्तक
----------
नारी परिवार का श्रृंगार है,
सृष्टि का आधार है ।
नारी ममता से भरा सागर-
अपमान हो तो अंगार है ।।
नारी अबला नहीं होती है,
वह तो बहुत सबला होती है ।
नारी प्रेम की मूरत -
शौर्य का वरदान होती है ।।
नारी का अपमान न करो,
उसके रौद्र रूप से डरो ।
नारी मां, बहिन, बेटी, पत्नी -
नारी का हमेशा सम्मान करो ।।
धरती को स्वर्ग बनाना है,
हर घर -आंगन महकाना है ।
नारी हो जाये पूर्ण निडर-
हमें ऐसा समाज बनाना है ।।
मुकेश कुमार ऋषि वर्मा
ग्राम रिहावली, डाक घर तारौली गुर्जर, फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश 283111
मो.9627912535
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें