मेरे दो मुक्तक
मेरे दो मुक्तक
-----------------
धरती को स्वर्ग बनायेंगे,
पॉलीथिन हटायेंगे, पर्यावरण बचायेंगे ।
हम सब जन करते हैं प्रतिज्ञा -
पेड़ लगायेंगे, पर्यावरण स्वच्छ बनायेंगे ।।
बापू के सपनों का भारत बनायेंगे,
घर, गली, सड़क, मैदान सबको स्वच्छ बनायेंगे ।
आने वाली पीढ़ी को देंगे अनमोल उपहार-
पेड़, पानी, हवा, बिजली, जंगल बचायेंगे ।।
- मुकेश कुमार ऋषि वर्मा
ग्राम रिहावली, डाक घर तारौली गुर्जर, फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश 283111
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें