पहाड़

 पहाड़

--------

हरे -भरे पेड़, 

हरी- हरी नरम घास, 

नाचते मोर-चहकती चिड़ियां, 

फूलों पर मंडराते भंवरे, 

हवा में इठलाती तितलियां

पहाड़ों को सुंदर/

बहुत सुंदर बनाते हैं । 


परंतु पहाड़ अपने सीने में 

असीम दर्द छिपाए हुए हैं 

पहाड़ हमें दिखते-

हंसते- मुस्कराते

दूर से...


हमने पहाड़ को बहुत दर्द दिया है 

विकास के नाम पर ! 

हमने अपने स्वार्थ के लिए 

कमजोर कर दिया पहाड़ को ।

वे टूट रहे हैं, तिल- तिल मर रहे हैं 

अपने आंसू नहीं दिखा सकते किसी को-

पहाड़ है न इसलिए...


मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

ग्राम रिहावली, डाक घर तारौली गुर्जर, फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश 283111

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रचना

#खबर

समाचार