यह नूतन वर्ष सुहाना हो
यह नूतन वर्ष सुहाना हो
___________________
यह नूतन वर्ष सुहाना हो
हर दिन मंगलमय हो
जिंदगी कुसुम सी खिले l
वैर भाव सब मिटें तो ह्रदय से ह्रदय मिले ll
यह नूतन वर्ष सुहाना हो
हर मनुज का संघर्ष सफल हो
निर्धनता का राज मिटे सारा l
जीवन बने सुंदर ,सुखमय प्यारा ll
यह नूतन वर्ष सुहाना हो
हर घर अन्न-फल-फूल से भरा हो
शस्य श्यामलामय धरा कृषक भाग्य जगाये l
रवि प्रकाश फैलाकर जग अंधियारा मिटाये ll
यह नूतन वर्ष सुहाना हो l
हर मुख से मंगल गाना हो ll
यह नूतन वर्ष सुहाना हो.....
कवि मुकेश कुमार'ऋषि वर्मा'
ग्राम रिहावली, डाक घर तारौली गुर्जर, फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश 283111
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें