अवधेश कुमार हुए सेवा नंबर
अवधेश कुमार हुए सेवानिवृत्त
--------------------------------------
आजमगढ़ । एकलव्य इंटर कॉलेज, राजापुर, सिकरौर, सरायमीर (आजमगढ़) के प्रधानाचार्य महोदय अवधेश कुमार जी को विदाई समारोह कार्यक्रम में भावभीनी सेवानिवृत्ति दी गई ।
आपको बता दें कि 28 साल तक अवधेश जी कॉलेज को अपनी सेवाएं दे चुके हैं । प्राथमिक विद्यालय से इंटर कॉलेज तक का सफर तय कर चुके कॉलेज को शिक्षा का भव्य मंदिर बनाने में अवधेश जी का योगदान अत्यधिक सराहनीय है ।
कॉलेज के संस्थापक रामसूरत बिंद ने अपने उद्बोधन में कहा कि एकलव्य शिक्षा एवं सेवा न्यास द्वारा संचालित एकलव्य इंटर कॉलेज को बुलंदियों तक पहुंचाने में अवधेश जी का महान योगदान है । हम उनके आजीवन ऋणि रहेंगे ।
इस अवसर पर मौजूद रहे - श्रीमती फूलवती देवी (उप प्रबंधक), बुधिराम बिंद (सह प्रबंधक), गंगादीन गौतम (प्रधानाचार्य), सुरेंद्र कुमार बिंद (उप प्रधानाचार्य), उमेश यादव, श्रीमती आशा देवी, श्रीमती रशीला देवी, शिवानी देवी, रोहित गौतम, मनीष कुमार प्रजापति, चंद्रभान बिंद, स्नेहा देवी आदि ।
- मुकेश कुमार ऋषि वर्मा
बहुत बहुत आभार श्रीमान जी ।
जवाब देंहटाएं